नगर की मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राशि रूपये 142.02 लाख की सड़कों के निर्माण की योजना स्वीकृत हुई है। योजना के क्रियान्वयन से नगर में आवागमन बेहतर होगा।
मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन से नगर की पेयजल का समाधान होगा।
मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यक्तिगत / सामुदायिक शौचालय निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन से शौचालय विहिन घरों में व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा प्रदान की जायेगी।
यूआईडीएसएसएमटी योजना के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन से नगर की पेयजल का समाधान होगा।
एकीकृत आवास एवं मलिन बस्ती विकास कार्यक्रम की समुचित आवास एवं बुनियादी अधोसरंचना प्रदान करते हुये मलिन बस्तियों के विकास की योजना तैयार की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन से नगर में बेहतर आवास उपलब्ध होगें।